फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। पंचायत चुनाव तथा होली का त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मिलावटी शराब की अवैध आपूर्ति करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार की शाम पुलिस बल के साथ यूपी एमपी सीमा पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ के जंगल तथा आसपास की आबादी में सघन कांबिंग की।
विज्ञापन

कांबिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि मानक के विपरीत बनने वाली अवैध शराब जानलेवा भी हो सकती है। उन्होंने लोगों को अवैध शराब के सेवन से बचने की हिदायत दिया। कहा कि पंचायत चुनाव में मिलावटी शराब की खपत नहीं होने दी जाएगी । सीओ ने जंगल में पशुओं की निगरानी करने वाले चरवाहों से मिलकर उनका हालचाल जाना, और कहा कि जंगल या जंगल के रास्ते आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें । पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय पुलिस को भी हिदायत देते हुए कहा कि एमपी से यूपी व यूपी से एमपी के रास्ते होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें। कांबिंग में चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय, एसआई भरत राय के अलावा पुलिस व पीएसी के जवान शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें