फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आवासीय विद्यालय में रात में रुकने वाले वार्डन के पति पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बृहस्पतिवार को देवरी कला स्थित कस्तूरबा गांधी और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। जयप्रकाश सर्वोदय आवासीय विद्यालय में वार्डन के पति के रात में रुकने पर मड़िहान एसएचओ को कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कस्तूरबा विद्यालय में मल्टी पर्पज कोर्ट बनवानेके लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। सर्वोदय आवासीय विद्यालय पहुंचते ही डीएम ने कक्षाओं को देखा। हेल्थ रजिस्टर चेक किया। फार्मासिस्ट दवा वितरण का सही हिसाब नहीं दे पाईं और साप्ताहिक रजिस्टर भी नहीं दिखा पाईं। रसोई में जाकर खाने की गुणवत्ता परखी और छात्राओं से मेन्यू के बारे में पूछा। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि मेस कमेटी बनाकर हर महीने मेन्यू बदलें।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति अधिकारी को 15 दिन में भोजन की गुणवत्ता जांचने का आदेश दिया। साथ ही विद्यालय में 14 से 15 वर्ष की 55 नामांकित छात्राओं में से 10 को एचपीवी लगाई गई। दोनों विद्यालयों के प्रांगण में छात्राओं के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस के बाद डीएम ने कावड़ियों के गुजरने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। वह मिर्जापुर बार्डर के अंतिम छोर गांव धुरकर तक पहुंचे। वहां सड़क की जर्जर स्थिति देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें