फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक व नायक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में पिछले दिनों आए प्रदेश के नगर विकास सचिव अनुराग यादव ने खुले में कूड़ा जलाने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में संबंधित सफाई निरीक्षक व सफाई नायक पर कार्रवाई हो सकती है या अर्थदंड लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रभारी अधिकारी प्रदेश के नगर विकास सचिव अनुराग यादव जब जिले में आए थे तो पुलिस लाइन रोड के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास खुले में कूड़ा जल रहा था। यह देखकर सचिव ने नाराजगी जतायी और नगर पालिका परिषद के ईओ से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि इस संबंध में संबंधित सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायक पर कार्रवाई हो सकती है। उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह अधिकतम ढाई हजार रुपये तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र में केला के कुछ व्यापारी रहते हैं। वह केले के सूखे पत्तों को बाहर निकाल कर जला रहे थे। उसी समय सचिव वहां पर पहुंच गए।
स्ट्रीट वेंडर्स को मिले परिचय पत्र
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के पांच हजार चार सौ स्ट्रीट वेंडर्स को नगर पालिका की ओर से परिचय पत्र प्रदान किए गए हैं। वे नगर में भ्रमण कर अपना सामान बेच सकते हैं। उनको जिला प्रशासन की ओर से कोई रुकावट नहीं होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए ईओ ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक जितने लोगों ने आनलाइन आवेदन किया था। उनको परिचय पत्र निर्गत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें