जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता, संवाद
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की। कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
माले नेता जीरा देवी ने कहा कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार बंद हो। सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की। जंगल में आदिवासियों के हक की रक्षा की जाए। इसी के साथ ही अन्य कई ग्रामीणों ने गीतों के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा।
कहा कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त किया जाए। पार्टी के झंडे के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद