फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरसे नहीं बदरा... उमस ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
अष्टभुजा पहाड़ पर उमड़ते-घुमड़ते बादल।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। आसमान में दिनभर बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। बादलों की आवाजाही से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बरसात न होने से निराशा हाथ लगी। उधर, 12 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटकर 35 डिग्री पर पहुंच गया, फिर भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद नमी अधिक रहने से दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही। पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे और लोग लगातार पसीना पोंछते नजर आए। आषाढ़ का दूसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से खेतों में तैयार धान की नर्सरियां किसानों की चिंता बढ़ा रही है। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों के साथ-साथ किसानों की बेचैनी भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें