कलेक्ट्रेट हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार सिंह
- फोटो : mirzapur
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बेटी नहीं होगी तो भविष्य में हमारा क्या अस्तिव होगा विषय पर बैठक हुई। जिमसें जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार नारी सम्मान व बेटी बचाओ के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इसलिए इनके सम्मान व जान बचाने के लिए हर कोई कदम बढ़ाए । भ्रूण हत्या करने या कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराएं। इसमें 50 हजार रुपये तक जुर्माना व तीन वर्ष की सजा है। दोबारा गलती करने पर एक लाख का जुर्माना तथा पांच वर्ष की सजा होती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां जरूरी हैं ताकि जिंदगी अधूरी न रहे । उन्होंने कहा कि नारी जगत जननी है लेकिन आज के युग में महिलाओं के ऊपर अनेक अत्याचार किए जा रहे हैं। जन्म से पहले ही लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समाज चलता रहा तो एक दिन पृथ्वी पर नारी नहीं बच पाएगी।
लड़कियों को सरकार द्वारा अनेक सहायता प्रदान कराती है। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बेटी नहीं होगी तो भविष्य में हमारा क्या अस्तिव होगा। उन्होंने बेटी बचाने के लिए अपना शतप्रतिशत योगदान देने के लिए कहा। कहा कि समस्त ब्लाकों में गोष्ठी का आयोजन कर बेटी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कहा कि आज बेटिया हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे चल रही हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का, बेटिया हर मां बाप के सपने को पूरा करती हैं। बेटियां देश नहीं बल्कि विदेशों में अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं।