फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी स्टेज कलाकार : नसीमुद्दीन

Fri, 18 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
बीएलजे के मैदान में सम्मेलन को संबोधित करते बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री मोदी को स्टेज कलाकार बताया। कहा कि वे कलाकार की तरह अपनी प्रतिभा दर्शाते हैं। केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार ने जनता से किए वादों को नहीं निभाया है।
विज्ञापन


चार साल के सपा के शासनकाल में प्रदेश में तीन सौ से दंगे हुए। उन्होंने कालीन व्यवसायी मो. परवेज खां को नगर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया। 


 पूर्व मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लड़ाई भाजपा से है। बसपा ही सर्वसमाज के हितों का ध्यान रखती है। सपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि सपा और मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी नहीं हैं। टोपी पहनने से कोई मुसलमान नहीं बन जाता है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन



इस दौरान सिद्दीकी ने मोहम्मद परवेज खां को बसपा का नगर विधानसभा मिर्जापुर की सीट पर प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनपद के सभी बसपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। प्रत्याशी परवेज खां ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, व्यापारी, बेरोजगार परेशान हैं और सपा सरकार जश्न मनाने में जुटी हुई है।


सांसद राज्य सभा एवं जोन कोआर्डिनेटर इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा के चुनाव में बसपा को जिताने की अपील की। पूर्व मंत्री व जोन कोआर्डिनेटर आरके चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बसपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

इलाहाबार-मिर्जापुर मंडल के जोन कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि बसपा ही सर्वसमाज को लेकर चलती है। सम्मेलन की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम व संचालन पूर्व विधायक और जोन कोआर्डिनेटर मिर्जापुर मंडल सत्य नारायण जैसल ने किया।


सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि जोन कोआर्डिनेटर मिर्जापुर मंडल गुड्डू राम, मझवां विधायक रमेश चंद बिंद, पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, कमला शंकर राव, ई. रामलौटन सिंह पटेल, अनमोल सिंह, राज नारायण निराला, धनेश्वर गौतम, राजेश यादव, संजय गहरवार, शाहिद सिद्दीकी, बबलू हाशमी, जय सिंह पाल, नेमत खान,  सद्दाम राईन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें