मिर्जापुर। विंध्याचल थाने के एक सिपाही का नशे में भागते हुए थाने में जाकर बैरक में लेट जाने का वीडियो वायरल होने पर उसे निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही साथ में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी शराब पी रहे थे।
वायरल वीडियो में विंध्याचल थाने पर तैनात सिपाही सत्येंद्र है। वायरल वीडियो में वह नंगे पैर भाग रहे है। एक व्यक्ति वीडियो बनाने हुए कह रहा है कि थाने के सिपाही है। कम्यूटर पर बैठते है। यहां शराब पीकर हंगामा किए है। महिलाओं से बदतमीजी और छेड़खानी कर रहे थे।
मामले का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया। जांच एएसपी सिटी को दी गई। जांच में पता चला है कि शराब पीते समय तीन और पुलिस कर्मी साथ थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। छेड़खानी का मामल नहीं है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि एक सिपाही सत्येंद्र को निलंबित करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।