मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र रमईपट्टी देहात कोतवाली मार्ग पर स्थित चौरा माता मंदिर को रास्ता बनाने के लिए तोड़ने का विरोध करते हुए लोगों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
मोहल्ले वालों ने बताया कि देहात कोतवाली के पास नौ गडढ़वा पोखरी है। उसी के बगल में चौरा माता का प्राचीन मंदिर है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल के परिवार के लोग बताते हैं कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए तहसील प्रशासन से मिलकर रास्ता पास कराकर मंदिर तोड़ने के प्रयास में हैं। ज्ञापन देने वालों में मुन्ना, रामनरेश, नंदू, जवाहिर, कपिल देव तिवारी, किशन, राजीव, राजेंद्र, अरुण सरोज, आकाश सरोज, राजेंद्र यादव, हंसलाल, कमल कुमार आदि रहे।