मिर्जापुर। जिला युवा कल्याण विभाग में ड्यूटी के नाम पर हो रहे धन उगाही को लेकर पीआरडी के जवानों में रोष है। बुधवार को जवानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर इस पर रोक लगाने व रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी दिलाए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में पीआरडी जवानों ने कहा विभाग में ड्यूटी दिए जाने के नाम पर शोषण किए जा रहे है।
मनमाफिक सुविधा शुल्क दिए जाने पर जहां जवानों को लगातार ड्यूटी मुहैया कराया जा रहा है वहीं सुविधा शुल्क न दिए जाने पर बार-बार दौड़ाया जाता है। महिला थाना, विकास भवन व पीआरडी कार्यालय में कई लोगो लगातार कई वर्षों से कार्य लिया जा रहा है। पत्रक सौंपने वालों में गुलाबचंद, विद्यासागर, शिवमनी, बृजमोहन, सुरेंद्र कुमार यादव, अवधनारायण व श्रीनाथ आदि उपस्थित रहे।