मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से संत नगर थाना क्षेत्र के आरोपी ताजअली ने शादी का झांसा देकर सूरत ले जाकर पांच महीने तक यौन शोषण किया। महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ताज अली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला सोशल मीडिया पर सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण समेत अन्य आरोप लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुुष्टि नहीं करता।
मड़िहान के गांव निवासी महिला के ससुराल वाले उसकी जेठानी की मौत पर दहेज हत्या मामले में जेल चले गए। इसके बाद महिला को संत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ताज अली बहला कर सूरत ले गया। जनवरी 2026 सूरत ले जाकर उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और जलाने की कोशिश की। सूरत से युवती कुछ दिन पूर्व मड़िहान थाना क्षेत्र अपने घर आई। उसने युवक पर सूरत ले जाकर यौन शोषण का आरोप लगाया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।