फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना में धन उगाही से रोष, ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनगढ़ा सौभाग्य योजना में हो रही धन उगाही को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने बृहस्पतिवार को हलिया-सोनगढ़ा मार्ग पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण का कहना है कि वसूली के चलते सोनगढ़ा गांव की अधिकांश बस्तियों में विद्युतीकरण नहीं हो पाई है। कई स्थानों पर खंभे तो खड़े कर दिए गए हैं लेकिन ट्रांसफार्मर व तार नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर मात्र एक तार दौड़ाया गया है। ग्रामीण व्यक्तिगत अर्थ के सहारे बिजली जला रहे हैं। एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल तथा भाजपा के जिला सह संयोजक राजेश दूबे की वार्ता के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान नन्हकू, कमलेश्वर, अनिल कुमार, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें