फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की रात को कटरा कोतवाली क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार की रात को ही बालिका और आरोपी का मेडिकल कराया। मौके पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर आरोपी से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक युवक लॉकडाउन के दौरान सूरत से लौटा था। उसका चाचा कहीं बाहर गया था और चाची भी बैंक गई थी। इसी बीच दोपहर में पांच वर्षीय बालिका को घर में अकेला पाकर उसने दुराचार किया। बालिका की मां जब बैंक से घर पहुंची तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। रात में बालिका का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी को कटरा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ लिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीओ सदर संजय सिंह व महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने रात में ही उससे पूछताछ की। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें