लालगंज। विकासखंड लालगंज के मझियार गांव में पंचायत सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया में फर्जी अभिलेख लगाने का आरोप लगाया गया है। गांव के एक अभ्यर्थी ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर एक अभ्यर्थी पर फर्जी अंकपत्र संलग्न करने का आरोप लगाया है। मांग की है कि उसक संलग्न कागजात की जांच किए जाने की जरूरत है।
शनिवार को उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला को मझियार गांव निवासी अरविंद ने प्रार्थना पत्र देकर के गांव में हो रहे पंचायत सहायक /डाटा एंटी ऑपरेटर की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी पर फर्जी कागजात फार्म के साथ लगाने का आरोप लगाया है। उसने उप जिलाधिकारी को पत्र देककर के बताया है कि फर्जी अंकपत्र लगाकर के सबसे अधिक अंक के सहारे मेरिट सूची में पहले स्थान पर शामिल हुई है जो एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है ।इससे पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसकी जांच करके चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उसने ऑनलाइन फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी का आनलाइन कालजात निकाला तो संलग्न प्रमाणपत्र से भिन्न पाया है। इसलिए अरविंद कुमार ने मांग किया कि सभी के कागजात जांच किए बिना मेरिट सूची पर रोक लगाए जाने की जरूरत है।