जमालपुर। शारीरिक शोषण के विरोध में थाने में विषाक्त पदार्थ खाने वाली पीड़िता के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के आरोप पर मुकदमा दर्ज किया।
अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह जमालपुर थाना क्षेत्र के गांव में हुआ है। विवाहिता का आरोप है कि सोनभद्र जिले के पन्नूगंज निवासी एक युवक उसकी अश्लील फोटो और वीडियो रखकर ब्लैकमेल करने के साथ शारीरिक शोषण करता था। परेशान विवाहिता ने दो दिन पहले 1090 पर शिकायत की। रविवार को उसने थाने में भी जाकर तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन सोमवार को बुलाया। जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम के बीच उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार आया है। पुलिस ने महिला के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक हिमांशु देव पांडेय निवासी सोनभद्र जिला के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार किया। साथ ही मंगलवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। उधर विवाहिता की हालत में सुधार होने पर अस्पताल ने से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके पति व पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। मौके पर पहुंचे एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री और क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव ने पिड़िता और उसके परिजनों को मदद करने का भरोसा दिया।