फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आरोपी पति की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में दर्ज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति अवनीश की जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी वंदना की फंदे से लटक कर मौत हो गई थी। वंदना के मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति अवनीश कुमार पांडेय द्वारा प्रताड़ना के चलते वंदना की मौत हुई है। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को पकड़कर जेल भेज दिया था। आरोपी पति अवनीश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जनपद न्यायाधीश की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रेषित किया। सरकारी अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें