फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कॉस्मेटिक की दुकान के ऊपर कमरे में छिपाकर रखे 97 किलो पटाखे के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पड़री पुलिस द्वारा अवैध पटाखा के साथ गिरफ्तार आरोपी । स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
पड़री पुलिस ने बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम और रॉकेट समेत अन्य पटाखे जब्त किए
विज्ञापन

पड़री। उमरिया गांव में पुलिस ने सोमवार को कॉस्मेटिक दुकान के ऊपर बने कमरे में अवैध रूप से रखे 96 किलो 870 ग्राम पटाखे जब्त किए। पुलिस ने मौके से जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया। बरामद पटाखों में बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझड़ी और रॉकेट शामिल हैं।
विज्ञापन

पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को उपनिरीक्षक रामनगीना यादव को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम ने उमरिया गांव निवासी जान मोहम्मद की कॉस्मेटिक दुकान के ऊपर बने कमरे में छापा मारा। तलाशी में 96 किलो 870 ग्राम पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें