फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेमिका के परिजनों और रेलकर्मियों ने भगाया तो ट्रैक पर रखा पत्थर, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर छह जुलाई को भी ट्रैक पर पत्थर रखने का था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजगढ़। सोनबरसा गांव में प्रेमिका के घर शादी की बात करने गए विवेक कुमार (22) उर्फ शिवा को परिजनों ने भगाया तो आत्महत्या करने के लिए रेलवे पटरी पर गया। वहां पर रेलकर्मियों ने उसे भगाया तो वह पटरी पर बड़ा पत्थर रखकर चला गया। मामले में आरोपी युवक शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन



चुनार-चोपन रेल मार्ग पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास छह जुलाई को विवेक ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर एक्सप्रेस ट्रेन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। वहां से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे इंजन से टकराने पर पत्थर टुकड़े-टुकड़े हो गए। पत्थर के टकराने की आवाज सुनकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। नीचे उतरकर मुआयना करने के बाद सूचना लूसा स्टेशन मास्टर को दिया। रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे जाने की सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ पुलिस थाना चुर्क को दी। आरपीएफ थाना चुर्क के निरीक्षक नीरज ओझा ने बताया कि लूसा स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच पड़ताल कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी के खोजबीन में जुट गई थी। जिसका सुराग लगाते लगाते राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बारहो निवासी आरोपी विवेक कुमार (22) उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार शिवा ने बताया कि वह सोनबरसा गांव की एक युवती से प्रेम करता था। जिसे शादी करने के लिए उसके घर गया था। शादी की बात करने पर युवती के पिता नाराज होकर उसे भगा दिए। जिससे गुस्सा आया। युवक कुछ देर वही रेलवे ट्रैक बैठा रहा। जिस पर को रेल कर्मियों ने वहां से भी भगा दिया। पहले तो वह आत्महत्या करने के फिराक में था लेकिन रेल कर्मियों द्वारा उसे डांट फटकार कर भगा दिया तो वह सोनबरसा गेट फाटक से सौ मीटर पूर्व जाकर रेलवे ट्रैक पर बड़ा सा पत्थर रखकर अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें