फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियु​क्ति पत्र देती मझवां विधायक शुचि​स्मिता मौर - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार और चुनार तहसील में शुक्रवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समन्वित बाल विकास परियोजना कार्यक्रम के तहत 257 को आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति का पत्र दिया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने चयन प्रक्रिया के तहत जिले में संचालित बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत सिटी ग्रामीण की 22, पहाड़ी की 38, मझवां की 26, लालगंज की 36, हलिया की 43 सहित कुल 165 चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।
चुनार में भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने 92 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें नरायनपुर की 50, जमालपुर की 25 तथा सीखड़ की 17, कुल 92 चयनित सहायिकाएं शामिल रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने योजना के बारे में जानकारी दी। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें