फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाबालिग को ले जाने और धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र से लापता किशोरी को पुलिस ने हैदराबाद से बरामद कर बिहार निवासी आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी पर नाबालिग को ले जाने के साथ धर्म परिवर्तन कराने की प्राथमिकी दर्ज थी। चील्ह निवासी किशोरी दो जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर चील्ह थाने में बिहार निवासी आसिफ के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि किशोरी और आरोपी की दोस्ती फोन पर हुई थी। आरोपी उसे बहलाकर अपने साथ हैदराबाद ले गया था। धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बनाया। विवेचना के दौरान पुलिस को लोकेशन के आधार पर सुराग मिला कि किशोरी हैदराबाद में है। इसके बाद चील्ह पुलिस ने हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हैदराबाद में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें