जमालपुर। न्यायालय तृतीय अपर सिविल जज (जूडि) के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार चुनार इवेंद्र कुमार, सीओ चुनार जटाशंकर मिश्र व आबकारी निरीक्षक बिरजू प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम में दर्ज 3811 लीटर शराब को थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के कुल 252 प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 3560 लीटर अवैध देशी और 251 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को नष्ट कराया गया।