फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से आटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार-जमुई रोड पर शनिवार की शाम को आटो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में आटों चालक व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि आटो चालक की रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराकर आटो चालक के परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो गांव निवासी 50 वर्षीय जुट्ठन आटो लेकर जमुई आए थे। वह जमुई से आलू लादकर चुनार जा रहे थे। चुनार-जमुई मार्ग पर बाइक व आटो में टक्कर हो गई। हादसे में आटो पलट गई और बाइक सवार धक्के से दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पुुलिस को सूचना देकर घायल बाइक सवार 30 वर्षीय जयंत सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी बरेंवा थाना चुनार और आटो चालक जुट्ठन को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि आटो चालक की मौत हो गई। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गय। सूूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने आटो चालक के घर पर सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें