फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हादसा: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत, तीन घायल

Sat, 16 Apr 2022 02:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर शनिवार सुबह हरिहरपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर शनिवार सुबह हरिहरपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली हर घर जल मिशन का पाइप लदा था। जो जमालपुर से मठना जा रही थी।

विज्ञापन


हरिहरपुर गांव के पास के संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गहर गढ्डे में पलट गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  सूचना पर पुलिस भी पहुंची। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक  सहेवा गांव विनोद (29) पुत्र कल्लू और मजदूर मुर्शिदाबाद (प.बंगाल) निवासी  बादेश (26), महरूम (22) पुत्र सलीम और मुजिब्बर शाह (29) पुत्र समशुल शाह को स्थानीय  अस्पताल भिजवाया।

जहां चिकित्सकों ने बादेश को मृत घोष्त कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।  ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें