फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार और विंध्याचल में भी बनेगा एसी वेटिंग लाउंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के बाद अब चुनार और विंध्याचल स्टेशन पर भी अमृत भारत योजना के तहत एसी वेटिंग लाउंज बनाया जाएगा। लाउंज में बैठने और खाने-पीने की सुविधा के साथ ट्रेनों के आवागमन के बारे में जानकारी मिलेगी। एसी वेटिंग लाउंज बनने के बाद इसका संचालन ठेके पर होगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन मिर्जापुर विंध्याचल और चुनार में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्रथम फेस का कार्य पूरा हो गया है। प्लेटफार्म नंंबर एक पर एसी वेटिंग लॉउंज बना है।
विंध्याचल और चुनार रेलवे स्टेशन पर भी एसी वेटिंग लॉऊंज नहीं था। अब वहां पर भी एसी वेटिंग लॉउंज बनाया जाएगा।
एसी वेटिंग लाउंज बनाए जाने से गर्मी में यात्रियों को सुविधा होगी। एसी वेटिंग लाउंज में एक डिस्पले रहेगा। जिसमें ट्रेनों के आने-जाने की सारणी प्रदर्शित होती रहेगी।
विज्ञापन

एसी वेटिंग लाउंज में बैठने के लिए आरामदायक सोफा आदि लगा रहेगा। साथ ही लाउंज के अंदर की खाने-पीने की व्यवस्था रहेगा। इससे ट्रेन का इंतजार करने के लिए यात्री को परेशान नहीं होा पड़ेगा। लाउंज के अंदर ही उसे सारी सुविधाएं मिलेंगी।
यहां यात्री आराम से ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। मिर्जापुर स्टेशन पर बने एसी वेटिंग लाउंज में पांच से 13 वर्ष तक के बच्चे का प्रति घंटा 10 रुपये और 13 वर्ष से ऊपर के लिए 20 रुपये प्रति घंटा रखा गया है। यही व्यवस्था विंंध्याचल और चुनार में बनने वाले एसी वेटिंग लाउंज में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें