अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई विंध्याचल के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने विंध्याचल के बंगाली चौराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदेश कार्यकारी परिषद के सदस्य श्री उपाध्याय ने नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताआें ने पुतला दहन के पूर्व जमकर नारेबाजी भी किया।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वेमुला आत्महत्या प्रकरण में घटिया राजनीति कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी इस समय भी वोट बैंक की राजनीति करने से नहीं चूक रहे हैं।
प्रदेश कार्यकारी परिषद के सदस्य श्री उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी इस मामले को वोट बैंक की राजनीति करके इस प्रकरण को तूल दे रहे हैं। इस दौरान शिवम अग्रहरि,
युवराज पांडेय, विजय चंद्र, मोहित मिश्र, शुभम, अनमोल, शालू के साथ ही काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।