हलिया। जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने शनिवार को हलिया विकास खंड के सुबांव कलां व बसुहरा स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में सफाई के साथ ही शौचालय आदि के साथ ही विद्यालय में बच्चों में वितरण हुए ड्रेस, स्वेटर, जुता, मोजा के बारे में बच्चों से पूछताछ कर जानकारी ली।
सबसे पहले ग्राम पंचायत के सुबांव कला स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीपीआरओ बच्चों की उपस्थिति पंजिका को देखा। जिसमें 140 बच्चों के सापेक्ष मात्र 56 बच्चे उपस्थित मिले। एमडीएम का सैंपल मांगने पर शिक्षक नहीं दिखा सके। डीपीआरओ मौजूद कई बच्चों को अपने पास बुलाकर मिल रहे भोजन, दूध और फल के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान बच्चे कुछ बोलने से पहले अध्यापक का मुंह ताकते रहे। इसी तरह वे प्राथमिक विद्यालय गढवा पहुंचे। जहां 127 के सापेक्ष 93 बच्चे मौके पर पाए गए। निरीक्षण के दौरान शौचालय का दरवाजा जहां गायब रहा वहीं पानी की व्यवस्था नहीं रहा। डीपीआरओ ने सचिव गोविंद सिंह को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। बसुहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर उन्होंने एमडीएम व्यवस्था की जानकारी ली। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार से एमडीएम के सैंपल की जानकारी लेने पर वे दिखा न सके। पंजीकृत 217 बच्चों के सापेक्ष 183बच्चों में ड्रेस और 147 बच्चों को ही स्वेटर वितरण किया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसुहरा के अधूरे हैंडवॉश को उन्होंने तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुबांव कलां सुरेंद्र नारायण, ग्राम प्रधान बसुहरा रामराज, सचिव गोविंद सिंह, राजेश कुमार, बीसी राजदेव दूबे, आशिक अली आदि मौजूद रहे।