मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सत्र 2022-23 की कक्षाएं 10 जून से नगर के एएसजे इंटर कॉलेज से संचालित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे ने बताया कि सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा में सफल प्रतिभागियों से कहा गया है कि वे 10 जून तक ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्वयं उपस्थित होकर पंजीकरण कराएं।
उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा है कि वे सभी शैक्षिक अभिलेख लेकर सत्यापन के लिए कॉलेज में आएं। अभ्युदय कोचिंग में नीट एवं जेईई की कोचिंग का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तथा यूपीएससी एवं यूपीपीएससी की कोचिंग का समय अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक होगा। कक्षाएं 10 जून से एएसजे इंटर कॉलेज परिसर स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग केंद्र में संचालित होंगी।