फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभिनेश कसेरा की 77 रनों की पारी से बक्स बियर ने शिव शक्ति को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
मिर्जापुर प्रीमियर लीग में मैन आफ द मैच के साथ अभिनेश कसेरा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2026 में शुक्रवार को बक्स बियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिव शक्ति को नौ विकेट से हरा दिया। बक्स बियर की जीत में अभिनेश कसेरा की 77 रन की पारी और मो. उबैद के 50 रन का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

आयोजक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। बक्स बियर की ओर से आदित्य, रोहित, मो. उबैद, अभ्यांश और अनुराग ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्स बियर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। अभिनेश कसेरा ने 77 रन बनाए, जबकि मो. उबैद ने 50 और अर्शिल ने 34 रन का योगदान दिया। टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। शिव शक्ति की ओर से हार्दिक हिंद को एकमात्र विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें