अदलहाट। कर्नाटक के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भवन, बेंगलुरु में 29 से 31 अक्तूबर के बीच हुई सातवीं राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2026-27 में आरती ने दो कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर और मास्टर्स के बीच हुई।
विज्ञापन
नरायनपुर ब्लॉक के सहसपुरा गांव निवासी आरती सिंह ने यूपी की टीम की ओर से हिस्सा ली। सुपर सीनियर महिला आर्टिस्टिक सोलो में और सुपर सीनियर ट्रेडिशनल में कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। इसके पहले आरती ने असम के धीमा जी में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 जनवरी से तीन फरवरी तक राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2025-26 में मिर्जापुर की ओर से हिस्सा लेते हुए मास्टर वर्ग में रजत पदक जीत चुकी हैं।