मिर्जापुर। प्रदेश में कोरोना के चलते आंशिक कर्फ्यू 17 तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पत्र जारी कर पूरे प्रदेश में 17 मई की सुबह सात बजे तक के लिए आंशिक कर्फ्यू बढ़ा दिया है।
इस निर्णय से रमजान के बाद पड़ रहे ईद के त्यौहार पर असर पड़ेगा। हालांकि अभी भी कोविड-19 के तहत जारी गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य हो रहे हैं। आमतौर पर जरूरत के सामानों की दुकानें खुल ही रही है। आम जीवन में कोई ठहराव नहीं आया है लेकिन कुछ तो समस्या लोगों को है ही। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इसके अतिरिक्त अन्य नियम व व्यवस्था पूर्ववत ही रहेगी। बिना किसी ठोस कारण के बाहर निकलने पर चालान किया जा सकता है। जो छूट और व्यवस्था थी वह पहले की ही तरह जारी रहेगी।