फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रधान पदों के लिए 72. 24 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच प्रधान पदों के लिए 72. 24 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

इन जगहों पर नामांकन के बाद प्रत्याशी की मृत्यु होने पर स्थगित हो गया था मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले के पांच विकास खंड के पांच ग्राम पंचायत के लिए प्रधान पद के लिए नौ मई को मतदान हुआ। शांतिपूर्ण माहौल में इन ग्राम पंचायतों में 72. 24 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर में 75. 70 प्रतिशत, पहाड़ी के दुबेपुर बसारी में 76. 61 प्रतिशत, छानबे के आदमपुर में 71. 48, सीखड़ के विदापुर में 61. 24 प्रतिशत तथा नरायनपुर विकास खंड के भुड़कुड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जब नामांकन हो रहा था तो इन जगह के प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया था लेकिन नामांकन के बाद इन पांच ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशियों में से एक- एक की मौत हो गई। इस पर नियमानुसार इन जगहों पर प्रधान पद के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया था। दोबारा कार्यक्रम तय होने के बाद रविवार को इन जगहों के लिए मतदान हुआ। इसमें सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान प्रत्याशी उर्मिला देवी की मौत हो गई थी। रविवार को हुए इस ग्राम पंचायत में 75. 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस ग्राम पंचायत में चार हजार 34 मतदाता थे। इनमें से तीन हजार 53 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरओ निमेष पांडेय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

इनसेट
आदमपुर में 71. 48 प्रतिशत मतदान
जिगना। विकास खंड छानबे के ग्रामपंचायत आदमपुर में ग्राम प्रधान के लिए 71. 48 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से मतदान तीन बूथ में शुरू हुआ। शाम तक कुल 1216 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 587 महिलाओं तथा 619 पुरुषों ने मतदान किया।मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर पीएसी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी।मतदान के दौरान अधिकारियों ने भी दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्र पर स्कूल बरामदा के अलावा लाइन में खडे मतदाताओं को धूप से बचने का कोई सहारा नहीं था। छाया की व्यवस्था न होने से मतदाताओं को धूप में भी खडा होना पडा।
इनसेट
दुबेपुर बसारी में 76. 61 प्रतिशत मतदान
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत दूबेपुर बसारी में रविवार को 76. 61 प्रतिशत मतदान हुआ। यह चुनाव ग्राम प्रधान प्रत्याशी सूर्यबली उर्फ भुंवर की मौत के बाद रविवार को हुआ। इसमें मृतक की पत्नी सहित कुल 14 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हो गया है।जिसकी गिनती 11 मई को ब्लाक मुख्यालय पर होगी। ग्रामपंचायत दूबेपुर बसारी में 2023 महिला- पुरुष मतदाताओ में से तीन बूथों पर 1550 मतदाताओ ने मत डाला। बूथ संख्या 84 पर 681 के सापेक्ष 544 मत, बूथ संख्या 85पर 588 के सापेक्ष 423 मत व बूथ संख्या 86 पर 754 के सापेक्ष 583 मत पड़े। सेक्टर मजिस्ट्रेट डा दिनेशचंद मौर्य व उमेशचंद त्रिपाठी ने शांतिपूर्ण मतदान कराया। थानाध्यक्ष पड़री वेंकटेश तिवारी दिन भर पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे। एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने बूथों का निरीक्षण किया।
इनसेट
विदापुर में हुआ 61. 24 प्रतिशत मतदान
सीखड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान पद के लिए कंपोजिट विद्यालय विदापुर ग्राम सभा में 61. 24 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। ग्राम सभा में कुल 3620 मत में 2217 मत पड़े। कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। छह बूथ बनाए गए थे। निर्वाचन में 24 कर्मचारियों को लगाया गया था। ए आर ओ अजेश्वर सिंह के नेतृत्व में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सुदामा प्रसाद कुशवाहा मौजूद रहे। थानाध्यक्ष कछवा अमित कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। प्रभारी बीडीओ केके सिंह की देखरेख में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ।
विज्ञापन

इनसेट
भुड़कुड़ा में 68. 11 प्रतिशत मतदान
इमिलिया चट्टी। नरायनपुर ब्लाक के भुड़कुड़ा गाँव में रविवार को हुए प्रधान पद के मतदान में 68. 11 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान सुबह सात बजे से ही शुरु था जो कि शाम छह बजे तक चला। भुड़कुड़ा ग्राम सभा में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2092 है। प्रधान पद के उम्मीदवारों की संख्या चार है। सेक्टर मजिस्ट्रेट नंदू प्रताप ने बताया कि शाम छह बजे तक 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। अहरौरा थाना प्रभारी अजित श्रीवास्तव एवं इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय, सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ पर ही मौजूद रहे।आरो , सीओ नक्सल बूथों पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
इनसेट
उप चुनाव : मतदान प्रतिशत एक नजर में
समय : प्रतिशत
सुबह 9 बजे : 12 प्रतिशत
सुबह 11 बजे : 35 प्रतिशत
दोपहर 01 बजे : 44 प्रतिशत
दोपहर 03 बजे : 56.4 प्रतिशत
शाम 06 बजे : 72.24 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें