मड़िहान। मारपीट में घायल दांती गांव निवासी युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सड़क पर मिट्टी फेंकने को लेकर बीते 24 मई को चंदन और श्यामलाल मौर्य के बीच मारपीट हुई थी। गंभीर रूप से घायलों में एक पक्ष को वाराणसी तथा दूसरे पक्ष को प्रयागराज में इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया था। वाराणसी में इलाज के दौरान मंगलवार को चंदन (40) की मौत हो गई। मौत से परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजन शव को गांव में रखकर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए हैं। सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।