फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनीक मनाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ की दरी में रविवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। साथ गए दोस्त और पुलिस नहाते समय हुए हादसे में मौत की बात कह रही है। वहीं परिजनों ने शरीर पर मिले चोट के निशान को देख हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उसमानपुर निवासी 35 वर्षीय मैन यादव पुत्र राम बिलास यादव जो अपने पैतृक आवास सिंधोरा डगमगपुर पर रहकर पत्थर का व्यवसाय करता था। रविवार की दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ की दरी पिकनिक मनाने गया था। इस बीच लगभग तीन बजे उसके बड़े भाई जैन यादव को डगमगपुर स्थित श्रीराम क्रेशर प्लांट के ललित कुमार ने बताया कि तुम्हारे भाई की दुर्घटना हो गयी है। उसे लेकर उसके साथी वाराणसी इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद बड़े भाई ने अपने दूसरे छोटे भाई राधेश्याम को घटना की जानकारी देकर वाराणसी पहुचनें के लिए कहा। छोटा भाई वाराणसी जा रहा था तो उसी दौरान अमराबाई पास पर स्कार्पियो में सवार तीन लोगों के साथ भाई उसका भाई मृत अवस्था में मिला। इसके बाद स्कार्पियो सवार साथी शव को लेकर मृतक के डगमगपुर सिंधोरा स्थितत्र् आवास पर पहुचें। शव को वाहन से उतारकर मृतक को सिद्धनाथ की दरी में नहाने के दौरान गिरकर मौत हो जाने की बात परिजनों को बताते हुए चले गए। मृतक युवक के सबसे छोटे भाई राधेश्याम यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे किसी का फोन आया था। बात करने के बाद वह घर से यह कहकर गए थे कि आज पैसा मिलने वाला है, जाना जरूरी है। कहां जाना है यह नहीं बताए थे। मृतक के बायी आंख पर गहरी चोट व नाक से खून बह रहा था। परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए शव को लेकर कोतवाली चुनार पहुचें। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें