मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।चील्ह, पहुंचे जिलाधिकारी ने कोविड-19 के दौरान कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे जांच के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी चिकित्सक के न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन के भीतर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान फार्मासिस्ट श्याम नारायण बिंद, लैब टेक्नीशियन विनोद सिंह एवं स्टाफ नर्स रेखा कुमारी उपस्थित रहीं। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर अब तक 12 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया जा चुका है। यह भी बताया गया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 4 डॉक्टर तैनात किए गए हैं जिसमें से 3 लोगों की ड्यूटी कोविड-19 अस्पताल में लगाया गया हैद्य जिलाधिकारी घंटाघर नगर पालिका मिर्जापुर में कोविड-19 जांच सेंटर का निरीक्षण किया जहां सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसी तरह जिलाधिकारी सिटी विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुसंडी का भी औचक निरीक्षण कर कोराना संक्रमण के बचाव व रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।