फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर किया लहूलुहान,रंगदारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय मोहल्ले में बुधवार की शाम को कुछ युवकों ने एक युवक की लाठी-डंडे और राड से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव कर लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को मंडलीय अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के कदमतर निवासी विपुल कसेरा (26) के घर शादी है। विपुल कार्ड छपवाने के लिए पक्की सराय मोहल्ले में आया था। तभी कुछ लोग उसे पकड़कर गली में ले गए। वहां पर तमंचा सटाकर लाठी-डंडे और राड से पिटाई की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। परिजनों का आरोप है कि एक भाजपा सभासद के पुत्र और समाजवादी पार्टी के नेता ने उसकी पिटाई की है। युवक की पिटाई करने वाले मोहल्ले के लोगों से रंगदारी लेते हैं। घायल युवक रंगदारी का विरोध करता था। इसलिए उसकी पिटाई की। प्रभारी शहर कोतवाल भरत राय ने बताया कि युवक को अस्पताल लाकर मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें