फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाने के कलना गहरवार गांव के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के रायपुर गांव निवासी विवेक मौर्य (20) पुत्र धीरेंद्र कुमार मौर्य कलना गहरवार मार्ग पर किराए के भवन में फोटो स्टूडियो व वीडियोग्राफी की दुकान की थी। शनिवार की शाम पौने छह बजे विवेक घर से दुकान की ओर साइकिल से जा रहे थे। दुकान से लगभग 50 मीटर पहले गैपुरा की ओर ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पिता धीरेंद्र कुमार मौर्य दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर मां जानकी देवी व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय हो गई। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें