फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बावली में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। बनकी गांव में शनिवार को दोपहर में एक युवक बावली में गिर गया। परिजन उसे बावली से निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता समसुद्दीन ने बताया कि अफजल (22) को शुक्रवार की रात से दस्त हो रहा था। शनिवार को दोपहर में घर से निकला। वह विद्याशंकर के घर के पास की बावली में हाथ-पैर धोने गया। वहीं फिसल कर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। अगल-बगल के लोग अफजल को बावली की ओर जाते देखे थे। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो मौके पर गए। उसे पानी से बाहर निकाल कर निजी साधन से पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज ने बताया कि अफजल मानसिक रूप से अस्वस्थ था। बावली में गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। पिता समसुद्दीन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें