फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 10 बजे छत से गिरकर लक्ष्मण प्रसाद (32) की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के टम्मलगंज निवासी लक्ष्मण आवास की छत के किनारे सोए हुए थे। वह अचानक उठा और इसी दौरान छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग जब तक नीचे पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह पिछले कई वर्षों से कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं, उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। आवास में रहने वालों ने बताया कि नींद में उठा होगा। छत पर अंधेरा होने से अंदाजा नहीं लगा होगा कि वह किस दिशा में जा रहा है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि आवास की छत से गिरकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें