फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से आजमगढ़ के रहने वाले दो लेबर कॉन्ट्रैक्टर की मौत

विज्ञापन
चुनार हादसे में मृत बाइक सवार मित्र गौरव श्रीवास्तव, सौरभ यादव की फाइल फोटो। स्रोत-परिवार
विज्ञापन
चुनार। समसपुर गांव के पास एनएच पर मंगलवार रात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार आजमगढ़ निवासी दो लेबर कॉन्ट्रैक्टर गौरव श्रीवास्तव (30) और सौरभ यादव (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को घायल अवस्था में चेचरी मोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस उनके मोबाइल से परिजनों को सूचित किया। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे।
बाइक सवार गौरव श्रीवास्तव निवासी हलुआडीह आजमगढ़ और सौरभ यादव (28) निवासी बारामदपुर थाना सिधारी आजमगढ़ दोस्त थे। दोनों गुजरात में किसी कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

जगह-जगह से कंपनी में काम करने के लिए श्रमिक को ले जाते थे। किसी संपर्क के जरिये वह श्रमिकों की तलाश में मंगलवार को पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव में आए थे। युवकों के परिजनों ने बताया कि गांव में ठहरने का स्थान न होने के कारण वह चुनार किसी होटल में रुकने के लिए आ रहे थे। समसपुर गांव के पास रात सवा दस बजे पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना के बाद चालक डीसीएम को कुछ आगे ले जाकर खड़ा कर भाग गया। गौरव माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गौरव के चाचा गुरुवचन लाल की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। वाहन पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें