फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुणे में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव निवासी युवक की पुणे में ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव निवासी रवि यादव (22) पुणे में रहकर ट्रेन की कैंटिन में काम करता था। सोमवार को पुणे स्टेशन पर ट्रेन में सामान चढ़ाते समय पैर फिसलने से गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी पर रेलवे पुलिस ने परिजनों को दी। मंगलवार को पहुंचे परिजनों को रेलवे पुलिस ने शव सौंप दिया। परिजन मंगलवार की रात हवाई जवाज से शव लेकर लखनऊ पहुंचे। वहां से एंबुलेंस से बुधवार की सुबह शव कोल्हुवा गांव स्थित घर पहुंचा। वह दो भाइयों में बड़ा था। पिता राम नरेश यादव ने बताया कि पुणे में ट्रेन से कटकर पुत्र की मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

पड़री। थाना क्षेत्र के हुरुआ गांव में बुधवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की कटकर मौत हो गई। क्षेत्र निवासी तीजा (40) पत्नी दीनानाथ बिंद को बुधवार की सुबह 11 बजे खेत में पशु घुसने की जानकारी हुई। वह घर से 100 मीटर दूर रेलवे लाइन पार कर अपने खेत पर जा रही थी। ससुर जुगनू ने उसको ट्रेन देखकर रेलवे पटरी पार करने के लिए आवाज लगाई, पर तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसको एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष पड़री दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें