फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवा की चपेट में आकर वृद्ध और नील गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
जमालपुर के ओइनवा के पास नील गाय से टकराकर मृत बाइक सवार लवकुश यादव के परिजन।  स्रोत- संवाद
विज्ञापन
नरायनपुर जमालपुर। अदलहाट के नरायनपुर ओवरब्रिज से पास सिकिया गांव के सामने सोमवार की शाम को हाईवा की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, जमालपुर के ओईनवा गांव के पास सोमवार की रात वाराणसी से लौटते समय नील गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अदलहाट के सिकिया गांव निवासी बल्लू यादव (80) साइकिल से बाजार गए थे। शाम को घर लौट रहे थे। वाराणसी से सोनभद्र जा रही तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में वे आ गए। परिजन घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। घायल बल्लू यादव को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। नरायनपुर पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लिया है। मृतक की कोई संतान नहीं है। चौकी प्रभारी अजय मिश्रा ने शव का पंचनामा कराया। थानध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है।
दूसरी घटना, चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव निवासी लवकुश यादव (25) मां के साथ वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती मामा की बहू को देखने गए थे। वे मां को अस्पताल में छोड़कर रात साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। जमालपुर के ओइनवा गांव के पास पहुंचे थे कि नील गाय से टकरा गए। उनके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसे एक पुत्र है। वह ट्रक चलाते थे। मृतक के मामा गोविंद यादव ने बताया कि हादसे में भांजे लवकुश की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें