अहरौरा पुलिस द्वाा गिरफ्तार इनामी पशु तस्कर। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने 20 हजार के इनामी दो पशु तस्करों मुनेश्वर विश्वकर्मा निवासी भोजपुर पड़ाव, मुगलसराय जिला चंदौली और सचाऊ बिंद निवासी सरिया मेड़रिया थाना अहरौरा को मंगलवार को भक्शी नदी मोड़ से गिरफ्तार किया। मुनेश्वर इन दिनों बिहार के भभुआ जिले के स्माइलपुर चैनपुर में रहता है। 13 दिसंबर को अहरौरा पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय को गिरफ्तार किया था। जंगल के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 21 मवेशियों को बरामद किया था। दो पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते भाग गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके भागे दोनों तस्करों पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष अहरौरा सदानंद सिंह ने बताया कि भक्शी नदी मोड़ के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।