कलवारी। मड़िहान के धुरकर पूरवा बकतौरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत से सिर पर घास लेकर आ रही कीर्ति पाल (38) खेत में लटक रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गई। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पवार हाउस पर फोन करके आपूर्ति बंद कराया। डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेज दिया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि तार हटाने के लिए कई बार बिजली निगम को लिखित रूप से कहा गया , अब तक नहीं हटाया गया। संवाद