फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूटी से 15 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रही महिला तस्कर साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
स्कूटी से गांजा लेकर जाते समय गिरफ्तार महिला व उसका साथी। स्रोत -पुलिस
विज्ञापन
जिगना विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को विजयपुर-भारतगंज मार्ग पर स्कूटी से 15 किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रही शुभा देवी और उसके साथी मिट्ठू बिंद निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से बिना नंबर की स्कूटी की डिग्गी में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विंध्याचल अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे शुक्रवार की शाम छह बजे विजयपुर-भारतगंज मार्ग पर गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक महिला अपने साथी के साथ स्कूटी से आई। तलाशी लेने पर उसके वाहन से 15 किलो 400 ग्राम गांजा मिला। गांजे को स्कूटी की डिग्गी में छिपाकर रखा गया था। शुभा देवी जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव की रहने वाली है। उसका साथी मिट्ठू बिंद प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।
इनसेट
स्कूटी पर नहीं था नंबर

विंध्याचल के थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि शुभा देवी की स्कूटी पर कोई नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस ने भी सीज कर दिया है। मिट्ठू ने शुभा को गांजा देने के लिए कुशियरा फॉल बुलाया था। गांजा देने के बाद स्कूटी पर बैठकर मिट्ठू भी आ रहा था। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी की आरोपी शुभा फुटकार गांजा बेचने के साथ प्रयागराज क्षेत्र में थोक सप्लाई भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें