फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में कूदी महिला, मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय बालू घाट स्थित पक्का पुल से बृहस्पतिवार को सुबह एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि घाट पर मौजूद मछुआरों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पक्का पुल के मेड़िया घाट छोर से थाना क्षेत्र के जोगी भोगी गांव की हसीना बेगम (45) ने गंगा में छलांग लगा दी। यह देख घाट पर मौजूद मछुआरे तत्काल नाव लेकर मौके पर पहुंच गए और महिला को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस और महिला के परिवार के लोग भी पहुंच गए और महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच को घटना की वजह बताई। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि महिला ने गंगा में छलांग लगाई थी, जिसे गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें