फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को सुबह घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आ गई। जमीन पर गिरा देख परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के के पचेंगड़ा गांव निवासी मंजू (43) पत्नी मंगरू खाना बनाने के बाद घर की सफाई कर रही थीं। जमीन में नमी होने के कारण कहीं से बिजली का करंट प्रवाहित होने लगा। इससे वे करंट की चपेट में आ गईं। करंट की चपेट में आने से वे झुलस गईं। कुछ देर बाद जब बच्चों ने घर में गिरा पड़ा देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए और विद्युत आपूर्ति बंद कर महिला को अदलहाट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। शव पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। घटना के दौरान मंजू के पति काम करने वाराणसी गए थे। फोन से संपर्क न होने पर परिजन उसे लेने वाराणसी चल गए। मंजू से पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर ने बताया कि करंट की चपेट में आने महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें