पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध के पास सिरसी कोटवा संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह दीपनगर से मिर्जापुर जा रहा डग्गामार वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई।
संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्कीरा गांव निवासी निर्मला प्रजापति (35) अपने बड़े पुत्र गोलू (15) के साथ मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलहरा स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जाने के लिए निकली थीं। अन्य घायल परिवार के साथ इलाज कराने चले गए। निर्मला को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। वहां उन्हें मृत घोेषित कर दिया गया। गोलू ने बताया कि गाड़ी में 15 लोग सवार थे। चुनरी बांध के पास गाड़ी गड्ढे में पलट गई। हादसे में मां की मौत हो गई। अन्य कई लोग घायल हुए हैं। चालक ने राहगीरों की मदद से गाड़ी को सीधा कराया। मालिक को फोन कर घटना की जानकारी देकर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत हुई है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।