फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार्यों में हुई अनियमितता की शिकायत की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तिलई मौआर गांव के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की गई है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करके 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। तिलई मौआर गांव के शिकायत कर्ता आशीष शुक्ला, विनोद तिवारी व अमरेश शुक्ला ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान मनरेगा का जॉबकार्ड बनवाकर फर्जी तरीके से भुगतान लेते हैं। हैंडपंप की मरम्मत व सामग्री पर लाखों रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कई शौचालयों का निर्माण हुआ नहीं लेकिन उनका भुगतान ले लिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जांच के लिए नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी ने इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास तथा बाणसागर के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें