हलिया थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग पर बसुहरा गांव से खाद लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क किनारे पटरी पर क्रिकेट खेल रहे किशोर को कुचल दिया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने खाद लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव निवासी विवेक पांडेय का पुत्र आर्यन पांडेय (16) सोमवार को घर से दो सौ मीटर दूर पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। बेदउर निवासी संतोष कुमार हलिया बाजार की ओर से ट्रैक्टर ट्राली पर खाद लेकर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर से किशोर को टक्कर मार दी। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर को मृत घोषित करने के बाद भी परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। लेकिन यहां भी मृत घोषित किया गया। किशोर दो भाइयों में बड़ा था। प्रयागराज जनपद के नैनी स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। पुलिस ने चालक संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।