फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र मेले में सफाई व्यवस्था के लिए 630 कर्मचारियों की टीम रहेगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जोन और छह सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, 11 से 20 अक्तूबर तक तीन पालियों में होगी सफाई
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने शारदीय नवरात्र मेले की तैयारी पूरी की
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मेला क्षेत्र को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटकर 630 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। 11 से 20 अक्तूबर तक तीन पालियों में सफाईकर्मी मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था संभालेंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने बताया कि तीनों जोन में 12 सहायक विकास अधिकारी पंचायतों को नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। छह सेक्टरों में 20 ग्राम सचिव लगाए गए हैं। तीन पालियों को मिलाकर तीन सेक्टर रिजर्व रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जा सके। वहीं, 22 सफाईकर्मियों को सहायक सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि मेले में कूड़ा जमा न होने पाए और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


इस बार मंदिर परिसर में तैनात किए गए 30 सफाईकर्मी
पंचायती राज विभाग की ओर से इस बार विंध्याचल मंदिर परिसर में 30 सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। तीन पालियों में 27 सफाईकर्मियों को साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन सफाईकर्मियों को मेठ बनाया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि सफाईकर्मी नगर पालिका के सफाईकर्मियों का सहयोग करेंगे।

60 ई-रिक्शा करेंगे कूड़े की ढुलाई
मेला क्षेत्र में गंदगी अधिक देर तक न रहे, इसके लिए पंचायती राज विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों से 60 ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। इनमें सिटी से 20, विकास खंड कोन से 15 और छानबे ब्लॉक से 25 ई-रिक्शा लगाए गए हैं। ई-रिक्शा चलाने के लिए 45 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संचालन में बाधा न आए, इसके लिए पांच अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है।

पेयजल के लिए टैंकरों का इंतजाम
मेला क्षेत्र में 18 हैंडपंप हैं। इसके बावजूद पेयजल को लेकर श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पंचायत विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों से पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। सिटी से पांच, पहाड़ी से पांच, छानबे ब्लॉक से आठ, पटेहरा से पांच और राजगढ़ ब्लॉक से पांच पानी के टैंकर अधिकृत किए गए हैं। इसी तरह अकोढ़ी, नरायनपुर और नगर पालिका से एक-एक ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में सफाई का समय
प्रथम पाली : सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक।
द्वितीय पाली : अपराह्न दो बजे से रात 10 बजे तक।
तृतीय पाली : रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक।

वर्जन
“ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले मेला क्षेत्र में पहले से ही साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे मेले को देखते हुए मेला क्षेत्र को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटकर तीन पालियों में साफ-सफाई कराई जाएगी। सफाईकर्मी 11 से 20 अक्तूबर तक सफाई का कार्य करेंगे।”

— राम उदय यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें